संदेश

गाजियाबाद लोकल रूट की 40 समेत 48 ट्रेनें रहीं रद्द

चित्र
गाजियाबाद। बिहार रूट की 26 ट्रेनों में से 18 ट्रेनें पटरी पर लौट आईं लेकिन आठ ट्रेनें सोमवार को भी निरस्त रहीं। इनके साथ ही लोकल रूट की 40 ट्रेनें निरस्त रहने से सोमवार को यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ीं। गाजियाबाद से दिल्ली, मुरादाबाद, खुर्जा, पलवल, मथुरा, शामली, सहारनपुर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन न मिली तो उन्हें बसों से सफर करना पड़ा। इससे पहले रविवार को युवाओं के विरोध की आशंका के चलते बिहार रूट की 26 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। अचानक ट्रेनों के निरस्त हो जाने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने टिकट निरस्त कराकर आगामी तारीखों के लिए रिजर्वेशन कराया। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को इन 26 ट्रेनों में से फरक्का, सद्भावना, अरुणाचल एक्सप्रेस, विक्रमशिला समेत 18 ट्रेनें पटरी पर लौट आई हैं। सीमांचल एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, अवध-असम, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पुरबिया एक्सप्रेस, नीलांचल और चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस सोमवार को भी निरस्त रहीं। यह लोकल ट्रेनें रहीं निरस्त मुरादाबाद-आनंद विहार स्पेश...